न्याय में देरी...…...........
...सहदेई थाना पर सवाल: आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पिता..
...लाचार पिता थाने का काटता रहा चक्कर, सहदेई SHO पर लगा अनदेखी का आरोप..
24×7 आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहने का दावा करने वाली वैशाली पुलिस के सहदेई थानाध्यक्ष का यह रवैया देखिए…
14/02/2026 को एक लाचार बेटी के पिता ने सहदेई थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी अरुण सिंह के बेटे गोलू के साथ 09 मार्च 2026 को तय हुई थी। शादी की सारी तैयारी और सहमति दोनों परिवारों के बीच होने के बाद अचानक अरुण सिंह और उनका परिवार कॉल तक उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित पिता ने आवेदन के साथ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी थानाध्यक्ष को सौंपे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था।
थानाध्यक्ष के आदेश के बाद भी पीड़ित पिता कई दिनों तक थाना का चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि वरिय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद सहदेई थाना की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अब न्याय की आस में वह लाचार पिता सहदेई थानाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं..
#देसरी ग्राम #सहदेईथाना #SPVaishali #BiharPolice#