बेगूसराय थाना क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई एक युवक का शव बरामद परिजनों
बेगूसराय जिले के नौला गांव निवासी 23 वर्षीय सुजीत कुमार का शव विक्रमपुर पुल के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
परिजनों का आरोप है कि घटना रात में हुई और प्रशासन द्वारा जख्मी हालत में युवक को चेरिया बरियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उचित इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। इसी आरोप को लेकर गुस्साए परिजनों ने शव के साथ चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के पास सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई। पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
अब सवाल यह है कि आखिर सुजीत की मौत कैसे हुई? क्या समय पर इलाज मिलता तो जान बच सकती थी? इन सवालों के जवाब का इंतजार हर किसी को है।