जलालपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक अज्ञात महिला पाई गई,
अज्ञात महिला की पहचान हेतु
अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.03.2026 को थाना जलालपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक अज्ञात महिला पाई गई, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। पूछताछ करने पर महिला द्वारा अपना नाम रानी बताया जा रहा है। महिला के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी भाषा में “RANI” अंकित (टैटू) है, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त महिला थाना जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत बरहरा एवं लोदीपुरी के मध्य भ्रमण करती हुई पाई गई है। महिला के परिजनों/परिचितों की तलाश हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यक पूछताछ एवं पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल थाना जलालपुर पुलिस से संपर्क करें, जिससे महिला को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
*सम्पर्क सूत्र:*
*📞 9454401953 — क्षेत्राधिकारी सरीला*
*📞 9454403532 — थाना जलालपुर*