हाजीपुर: फूलहारा बाजार में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा...ज्ञान यज्ञ और निर्धन 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह का आयोजन....
वैशाली जिला अन्तर्गत हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के फूलहारा बाजार में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री मननारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च से 30 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं 11 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, फूलहारा बाजार के पास होगा।
कथा वाचक और मुख्य आकर्षण
वृंदावन के परम पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के कृपा पात्र, श्री धाम वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक पूज्य श्री पंकज शास्त्री जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इस आयोजन की खास बात यह है कि भक्ति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ते हुए 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा।
इस होने वाले नौ दिवसीय भागवत कथा एंव यज्ञ के कार्यक्रम की रूपरेखा:
आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्सव का शुभारंभ 22 मार्च रविवार को श्री सत्यनारायण पूजन एवं शिवचर्चा से होगा।
23 मार्च: सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा, पंचांग पूजन एवं संध्या 6 बजे से कथा का शुभारंभ।
24 मार्च: मंगलवार को प्रातः वेदी पूजन एवं संध्या में कथा।
25 मार्च: बुधवार को प्रातः वेदी पूजन एवं संध्या में कथा के मध्य में शिव-सती वियोग झांकी दर्शन।
26 मार्च: गुरूवार को प्रातः वेदी पूजन एवं संध्या में कथा के मध्य में वामन अवतार झांकी एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास।
27 मार्च: शुक्रवार को प्रातः वेदी पूजन एवं 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह, संध्या में कथा के मध्य में श्री कृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा।
28 मार्च: शनिवार को प्रातः वेदी पूजन एवं संध्या में कथा के मध्य में श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की दिव्य झांकी।
29 मार्च: रविवार को प्रातः वेदी पूजन, पारायण विराम एवं कथा के मध्य में सुदामा मिलन एवं ब्रज की पुष्प होली के साथ कथा विराम।
30 मार्च: सोमवार को यज्ञ पुष्पाचरण, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल महाप्रसाद वितरण के साथ ही 9 दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
क्षेत्र में उत्साह का माहौल
आयोजक 'श्री मननारायण सेवा फाउंडेशन' के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार रंजन, सचिव-तन्नू प्रिया, कोषाध्यक्ष-पंकज कुमार। यज्ञ समिति के अध्यक्ष-श्री राम बाबू राय उपाध्यक्ष-अनील राय,राजेश राय, सचिव-कालेशर कुमार सहित समस्त ग्राम वासियों ने इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और यज्ञ की शोभा बढ़ाने की आमजनों से अपील की है। जो श्रद्धालु भागवत पोथी पाठ कराना चाहते हैं या कलश यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोजन समिति से मोबाईल नंबर - 9708326966 पर संपर्क कर सकते हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके और आस-पास के क्षेत्रों में काफी उत्साह का माहौल है।