नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का मामला
चंद्रपुर में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला, कई लोग बने शिकार
सर्रवन कुमार कोरवा, निवासी चंद्रपुर, ने आरोप लगाया है कि महेन्द्र बिस्कर्रमा (पिता: रामलाल बिस्कर्रमा) द्वारा सुरतगढ़ स्कूल में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 दिसंबर 2025 से लगातार धोखाधड़ी की गई। शिकायत के अनुसार, इस दौरान कुल 30,200 रुपये की ठगी की गई है।
पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी अन्य लोगों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, “मां गारमेंट एवं इलेक्ट्रॉनिक” से लगभग 13,800 रुपये के आलमारी, पलंग आदि सामान की ठगी करीब दो वर्ष पहले की गई थी। वहीं, तमता स्थित मनोज जनरल स्टोर से भी 6,000 रुपये का धान देने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।
मामले में पीड़ितों ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।