logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैत्र नवरात्र मेला लेहड़ा माता मंदिर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त



बृजमनगंज, महाराजगंज: चैत्र नवरात्र मेला लेहड़ा माता मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेला की सुरक्षा व्यवस्था में बाहर से पुलिस बल प्राप्त हुआ है, जिसमें पांच थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस, टियर गैस पार्टी और पीएसी शामिल हैं।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि
मेला परिसर में कुल 10 बैरियर बनाए गए हैं और तीन पार्किंग स्थल हैं। मंदिर परिसर में पूर्व से 27 कमरे हैं और बाहर भी कैमरे लगवाए गए हैं। मेला क्षेत्र में और मंदिर परिसर में एंटी रोमियो टीम और सादे वस्त्र में एंटी चैन स्नैचिंग टीम भी भ्रमणशील रहेगी।

50
6695 views

Comment