*राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भव्य स्वागत सम्मान*
*बाबा खाटू श्याम की तस्वीर की भेंट*
*डीग (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल)।* कस्बा नगर में पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर गोविंद शर्मा एवं पूर्व प्रधान मुरारीलाल गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भव्य स्वागत सम्मान कर बाबा खाटू श्याम की तस्वीर भेंट की।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने समय पर पंचायतीराज व निकाय चुनाव नहीं कराने का राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश पूंछरी,रघुवीर बूचाका,प्रताप गुर्जर,अशोक शर्मा,शिवराम सरपंच,सुनील सैनी,मोरघ्वज गुर्जर,विश्वेन्रद सिंह ,शुभम बसंल,देवो सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।