कोर्ट रूम में बड़ा हादसा: सुनवाई के दौरान जज पर गिरा सीलिंग फैन, मची अफरातफरी
एडीजे कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब चल रही सुनवाई के बीच तेज रफ्तार सीलिंग फैन अचानक टूटकर जज के ऊपर गिर गया। हादसे के वक्त कोर्ट रूम में दर्जनों लोग मौजूद थे। फैन गिरते ही अफरातफरी और हंगामा मच गया। घायल जज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।