logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हर साल की तरह इस साल भी 27 दिन की तरावीह में एक कुरआन हुआ मुकम्मल

बहराइच के तहसील मिहींपुरवा के ग्राम जोगिनिया स्थित मौजीपुरवा के मदीना जामा मस्जिद में एक कुरआन तरावीह में हुआ मुकम्मल।हाफिज व कारी मोहम्मद अलाउद्दीन मटेही के द्वारा मौजीपुरवा के मदीना जामा मस्जिद में सुनाया गया तीस पारा का मुक्कमल कुरआन। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अहतराम के साथ की नमाज अदा।18 फरवरी2026 से शुरूआत की गई तरावीह।16 मार्च 2026को तीस पारा कुरआन हुआ मुकम्मल।कमेटी के सभी सदस्यों के हाजिरी में तरावीह मुक्कमल होने के साथ मांगी गई देश-अमन-शांति की दुआ।समाज सेवियों ने सभी नमाज़ियों को बांटे सीरीनी और पानी की बोतलें ।इस दौरान मौके पर मौजूद मदीना जामा मस्जिद कमेटी के तमाम जिम्मेदार सदस्य शमसुद्दीन खान, ग्राम प्रधान रईस खान,मोबीन, मास्टर सिराजुद्दीन, मोहम्मद मुसीर, आरिफ,जावेद खान,इसरारुददीन,जैनुद्दीन,शारिफ,अबुलाश, मौलाना फरीद, कमालुद्दीन,सरवर खान आदि मौजूद रहे।मदीना जामा मस्जिद कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में इस बार फिर से फैसला लिया गया कि हर साल हाफिज व कारी मोहम्मद अलाउद्दीन मटेही के द्वारा पढ़ाया जायेगा तरावीह।हाफिज व कारी मोहम्मद अलाउद्दीन को मुसाफा में नजराना व ईनाम व इकराम व कपड़ा वा तोहफा के साथ नवाजा गया।

0
1119 views

Comment