ग्राम पंचायत बेथर में विधायक निधि से बारात शाला का भव्य उद्घाटन
उन्नाव - ग्राम पंचायत बेथर में भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला जी के द्वारा विधायक निधि से बना बारात शाला जिसके उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बेथर के ग्राम प्रधान विमल शुक्ला (अध्यक्ष प्रधान संघ सि० कर्ण) जी के द्वारा भव्य उद्घाटन समारोह कार्यक्रम किया गया तथा संगीतमई सुंदरकांड पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे
तथा मुख्य अतिथि भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला जी व कान्हा ट्रांसपोर्ट में मालिक अनुज पांडेय जी, व सरस कथा वाचक भव्य शंकर अवस्थी जी उपस्थित रहे,
तथा समीर शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी (भाजपा), रमा गुप्ता मण्डल अध्यक्ष (सि० कर्ण) तथा अन्य सभी अतिथियों का ग्राम प्रधान विमल शुक्ला जी के द्वारा अंग वस्त्र व श्री राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया,
विशेष सहयोगी गण राम शंकर, बाबू दादा, आचार्य बबलू तिवारी, राजेश गौतम, मोहित शुक्ला समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे