logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में बड़ा हादसा तीन सफाई मज़दूरों की दर्दनाक मौत

राजधानी रायपुर पर स्थित बहु चर्चित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पर सेप्टिक टैंक सफाई करने 10 स्वीपर मजदूर बुलाए गए थे बिना सुरक्षा इंतजाम सेप्टिक टैंक सफाई करने पहले 1 नीचे उतरा और वह नीचे फंस गया जिसे बचाने 2 और मजदूर नीचे उतरे जहरीली गैस की चपेट में आकर तीनों बाहर नहीं आ पाए इतना कुछ होने के बाद भी एक मजदूर को और नीचे भेजा जाने लगा लेकिन घुटन महसूस होने के कारण वह मजदूर नीचे जाने के लिए मना कर दिया।
नीचे फंसे मजदूरों को देख मौके पर मौजूद बाकी मजदूरों ने हंगामा किया।
एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने तक काफी देर हो चुका था।
गोविंद सेंद्रे 35 वर्ष, अनमोल मांझी 25 वर्ष, सत्यम कुमार 22 वर्ष की मौत हो गई। थाना टिकरापारा टीआई श्री विनय बघेल ने इन घटनाओं की पुष्टि की है।
हॉस्पिटल परिसर पर मज़दूर मृतक के परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए काफी हंगामा किया गहमा-गहमी और तनाव का माहौल की स्थिति को सामान्य करने पर पुलिस प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
AIMA MEDIA DAULAT DEEPAK KUMAR

3
349 views

Comment