logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद के बाद दालमंडी में फिर होगा ध्वस्तीकरण, 40 से अधिक भवनों की हो चुकी है रजिस्ट्री




वाराणसी। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र दालमंडी में ईद के बाद चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए 186 भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। इनमें 40 से अधिक की रजिस्ट्री हो चुकी है।


श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। 750 मीटर तक 17 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इसके दायरे में आने वाले 186 भवन चिह्नित किए गए हैं। अब तक 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। कई भवनों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। फिलहाल मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई ड्रेनेज और सीवेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही जल निकासी के लिए नई योजना तैयार की गई है, जिससे जलभराव की समस्या को समाप्त किया जा सके। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दालमंडी क्षेत्र में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से जुड़े इस इलाके में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा।

0
572 views

Comment