logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनी मस्जिद में 27वीं शब पर कुरान-ए-पाक मुकम्मल, इमाम हाफिज जफ़ीर साहब का सम्मान।

संभल जनपद के गांव सैफ खान सराय स्थित हुसैनी मस्जिद में मंगलवार को नमाज-ए-इशा के बाद रमज़ान की मुबारक 27वीं शब पर कुरान-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाज़ियों की मौजूदगी रही और पूरा माहौल रूहानियत व इबादत से सराबोर नजर आया।

कुरान मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ की गई। मस्जिद के इमाम हाफिज जफ़ीर साहब की सरपरस्ती में यह मुकद्दस अमल अंजाम दिया गया।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने इमाम साहब को फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया और उनके खिदमात की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मास्टर रजी, महबूब, राहत, वसीम मुसव्विर, मोहम्मद हसनैन, नूर अहमद, आमिर पधान, शाह आलम, हाजी रियाजुल, भूरा, सुब्हान, हाजी जुम्मा, आगाज़ कैसर, सुब्हान डेंटर, शकील तथा हाफिज मेहदी हसन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मस्जिद में कई अकीदतमंद एतिकाफ में भी बैठे हुए हैं, जो रमज़ान के आखिरी अशरे में इबादत, तिलावत और दुआओं में मशगूल हैं।

इस मुबारक मौके पर पूरे इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व एकता का पैगाम दिया।

6
933 views

Comment