सहारनपुर/बेहट ब्रेकिंग
डीएम के आदेश पर कार्रवाई
अवैध क्लिनिक पर एसीएमओ का छापा, सील किया...
बेहट क्षेत्र के गांव हुसैन मलकपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई..
शिकायत मिलने के बाद डीएम के आदेश पर एसीएमओ कपिल देव ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित एक क्लिनिक पर छापा मारा....
जांच के दौरान एसीएमओ कपिल देव ने क्लिनिक से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की, लेकिन क्लिनिक संचालक विपिन कुमार कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। आवश्यक कागजात न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया...
एसीएमओ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना पंजीकरण व मानकों के विपरीत कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी अवैध या संदिग्ध क्लिनिक की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके...