logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद की खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी, बरवाअड्डा क्षेत्र में 80 फीट गहरी खदान से शव बरामद

सिर पर चोट के निशान, 2–3 दिन पुरानी बताई जा रही घटना,शव की पहचान नहीं, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

गहराई के कारण शव निकालने में पुलिस को हो रही मुश्किल

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासियाटांड़ स्थित 8 लेन के पास एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप गहरी खदान से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, करीब 80 फीट गहरी खदान के पास शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासी मनोहर महतो ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया होगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस टीम शव को निकालने और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

6
4892 views

Comment