logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमावस्या के पावन अवसर पर देवास जिले में स्थित क्षिप्रा नदी में पानी की कमी के चलते श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अमावस्या के पावन अवसर पर देवास जिले में स्थित क्षिप्रा नदी में पानी की कमी के चलते श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हर अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन इस बार नदी में पर्याप्त पानी नहीं होने से लोगों में निराशा देखी गई।
स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को पहले से ही पानी की व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि धार्मिक आस्था पर असर न पड़े। कई लोगों ने दूर-दूर से आने के बाद भी बिना स्नान किए ही लौटने की मजबूरी जताई।
वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है।

5
505 views

Comment