logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर में काल बनकर आया ब्रह्म मुहूर्त 6 जिंदा जले ओर 3 गंभीर सुबह 4 बजे इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा चार सिलेंडर भी फटे

इंदौर में काल बनकर आया ब्रह्म मुहूर्त... 6 जिंदा जले... 3 गंभीर!

सुबह 4 बजे इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा, 4 सिलेंडर भी फटे

उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज

घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। बताया जा रहा है कि इसमें हुए शॉर्ट सर्किंट से ही
घर में आग लगी।

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 6 लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई।

आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे।

इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1
202 views

Comment