logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडलायुक्त द्वारा कौशांबी कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण

कौशांबी । कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके विधिसम्मत एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही चकबन्दी कार्यालय में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने तथा नजारत अनुभाग में कर्मचारियों की सर्विस बुक में नामिनी का विवरण दर्ज कर अभिलेखों को अद्यतन रखने पर बल दिया गया। अभिलेखागार कक्ष में प्राप्त डाक का त्वरित निस्तारण कर संबंधित विभागों को प्रेषित करने तथा आवश्यकता अनुसार वीडिंग कराते हुए वहां पर जगह बनाने के भी निर्देश दिए गए। भूलेख कक्ष में लंबित पेंशन प्रकरणों एवं विभागीय कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए कार्मिकों का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अद्यतन रखने को कहा गया। वरिष्ठ लेखा, संग्रह एवं रिकार्ड रूम में अभिलेखों की नियमित जांच, आर.सी. वसूली की प्रगति की समीक्षा तथा नकल आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। आईजीआरएस में शिकायतों पर फीडबैक प्राप्त करने एवं दैवीय आपदा कक्ष में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया।

1
36 views

Comment