उत्तर प्रदेश के बरेली में बीवी के साथ ना
उत्तर प्रदेश के बरेली में बीवी के साथ ना चलने से नाराज दामाद ने ससुराल में सास और साले की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इज्जत नगर के रहपुरा चौधरी इलाके में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अफसर खान फरार हो गया। मंगलवार तड़के सहारा ग्राउंड में पुलिस ने उसको घेर लिया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अफसर को दो गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
#bareilly #bareillymurder