logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बायोगैस से दूर हो सकती है गैस की समस्या: कलीम भारती

लखनऊ। देश में एलपीजी गैस को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही किल्लत और लोगों की परेशानियों के बीच अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारती ने एक अहम सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि गौशालाओं में बायोगैस प्लांट स्थापित कराए, तो गैस संकट का स्थायी समाधान संभव है।
कलीम भारती ने कहा कि वर्तमान में लोग गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि गौशालाओं में एकत्रित गोबर से बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए, जिससे न केवल गैस की समस्या दूर होगी, बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बायोगैस एक शुद्ध, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा है, जिसका उपयोग बड़े स्तर पर किया जा सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और गौशालाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कलीम भारती ने सरकार से मांग की कि गोबर के निर्यात को रोककर उसका उपयोग देश में ही किया जाए। साथ ही, युवाओं को बायोगैस और अन्य गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि यदि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं, तो भारत न केवल गैस संकट से उबर सकता है, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से बढ़ सकता है।

12
952 views

Comment