केन्द्रीय मंत्री से मिले विधायक
लालसोट को जयपुर से सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने की पहल
लालसोट
विधायक रामबिलास मीना ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लालसोट को जयपुर से सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
विधायक ने बताया कि सीधा संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास के नए अवसर खुलेंगे। इससे उद्योग-धंधों को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
मुलाकात के दौरान सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक के अनुसार केन्द्रीय मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।