सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
लालसोट
श्रीरामपुरा-लालसोट रोड पर देवली गांव के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उससे पहले ही परिजन घायल अंकित (18) पुत्र सूरज प्रजापत और नीतेश (16) पुत्र शंभूलाल प्रजापत निवासी देवली को उपचार के लिए लालसोट जिला अस्पताल ले गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया, जहां पहुंचने पर अंकित प्रजापत ने दम तोड़ दिया