logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महंगा हुआ सफर,1 अप्रैल से चुकाने होंगे ज्यादा पैसे।

NHAI ने 1 अप्रैल 2026 से सालाना टोल टैक्स पास की दर 3000 से बढ़ा कर 3075 कर दी हैं।
अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और आपने सालाना टोल टैक्स पास बनवाया हुआ तो आपको अपनी जेब और ढीली करनी होगी।नई दर वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए लागू होगी।ये पास उन निजी वाहनों के लिए होता है,जिन पर चालू और वैध फास्ट टैग लगा हुआ होता है।नए नियम के अनुसार 3075 का पास 200 बार टोल क्रासिंग या एक साल तक के लिए मान्य होगा।अगर आपने 200 बार टोल क्रॉस कर लिया और एक साल पूरा नही हुआ है,तो आपके पास की वैधता खत्म हो जाएगी।
NHAI ने सभी टोल प्लाजाओं और सम्बंधित अधिकारियों को 1 अप्रैल 2026 से नई दर लागू करने और इसकी जानकारी यात्रियों को देने का दिशा निर्देश जारी किया गया है।NHAI के मुताबिक टोल से जुड़ी दरो और शुल्को की हर वर्ष समीक्षा की जाती है,समीक्षा के बाद ही दरो के घटाने बढ़ाने का फैसला किया जाता है।इसी प्रक्रिया के तहत शुल्को में बढ़ोतरी की गई है।

0
236 views

Comment