बरामय खेड़ा में दो लोगों की संदिग्ध मौत, डीएम और एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम बरामय खेड़ा में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और पूरे मामले की पड़ताल की। बताया गया कि इस घटना में एक व्यक्ति का उपचार जिला चिकित्सालय बदायूं में चल रहा है। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उससे बातचीत की और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद