logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डोर स्टेप डिलेवरी में ठेकेदार की मनमानी एवं आयुक्त ने बोरी जमा करने के आदेश के विरुद्ध कोटेदारों ने तहसीलदार को सोपा ज्ञापन



रामनगर बाराबंकी ।16 मार्च उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद तहसील रामनगर बाराबंकी ने तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम का पत्र दे कर कोटेदारों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में गुहा लगाया है उन्होंने 8 सूत्री मांग पत्र देकर बताया है कि आयुक्त महोदय द्वारा 10 मार्च2026 को कोटेदारों से जूट की खाली उपयोगी बोरी जमा किए जाने का जो फरमान जारी किया गया है उसे पर तत्काल रोक लगाया जाए क्योंकि करोना काल में भी कोटेदारों से विपणन अधिकारी के पास बोरिया जमा कराई गई थी जिसका भुगतान कोटेदारों को अभी तक नहीं दिया गया इसके पश्चात कोटेदार भी सर्दी गर्मी आदि मौसम में गौशालाओं में 20 से 25 बोरिया जमा करते हैं जिसका सरकार द्वारा कोई भुगतान नहीं दिया जाता है इसके पश्चात उन्होंने बताया की मांह नवंबर 2021 में कोटेदारों से राशन वितरण के लिए पैसा जमा कराया गया था परंतु उसे राशन को सरकार ने निशुल्क वितरण करवा दिया था जिसका कोटेदारों को ना तो जमा किया गया पैसा दिया गया न ही लाभांश हाथ तक नहीं प्राप्त हुआ है इसके पश्चात कोटेदारों ने ज्ञापन देते हुए तहसीलदार विपुल कुमार सिंह को बताया की कोटेदारों द्वारा एमडीएम आंगनवाड़ी का राशन बोरिया सहित विद्यालय में दिया जाता है और वितरण किया जाता है जिसका कई वर्षों से आज तक कोई लाभांश नहीं दिया गया है इसके पश्चात उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गई डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है ठेकेदार व ट्रक ड्राइवर के मनमानी के चलते कोटेदारों की दुकानों तक राशन नहीं पहुंच जाता है ना ही तौल के लिए ट्रक चालक द्वारा कांटा लेकर आते हैं कोटेदार अपना वाहन करके राशन उठान करते हैं जिसमें काफी दूरी से कोटेदारों को उठान करना पड़ता है। जबकि 25% छोटे वाहन लगाने की व्यवस्था है पूर्व में लगाए भी गए थे परंतु मनमानी के चलते हुए छोटे वाहन बंद कर दिए गए । इसके पश्चात कोटेदारों ने बताया की पास मशीन में नेटवर्क की समस्या बराबर बनी रहती है जिसके कारण उपभोक्ता से विवाद उत्पन्न होता है। कोटेदारों ने यह भी बताया है कि सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि 500 राशन कार्ड से काम वाले दुकानों को सरकार बंद कर देने की योजना बना रहे हैं ऐसा होने से कोटेदार बेरोजगार हो जाएंगे और उनके परिवार के जीवकोपार्जन का संकट उत्पन्न हो जाएगा जो सरकार का बहुत ही गलत कदम होगा। आगे कोटेदारों ने यह भी बताया कि माह दिसंबर 2025 में अंत्योदय कार्ड धारकों में तीन माह पर दी जाने वाली चीनी समय से कोटेदारों के आना पहुंचने से तमाम अंत्योदय कार्ड धारक चीनी पानी से वंचित रह गए तथा कहीं-कहीं पर एक भी अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी नहीं मिली है आज 16 मार्च हो रहा है कुछ दुकानों तक ना तो चीनी नहीं पहुंची है ना ही खाद्यान्न जिससे कोटेदारों में रोष है इस मौके पर जिला वरिष्ठ महासचिव मनीष गौतम मोहम्मद तौफीक ब्लॉक अध्यक्ष सूरतगंज प्रेम कुमार, रवि कुमार गौरी शंकर गजेंद्र सिंह, फूलचंद सरोज कुमार, रामकेश धर्मेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।

8
1276 views

Comment