logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

22 मार्च को जलालाबाद आएंगे सीएम मान:करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन

*👉22 मार्च को जलालाबाद आएंगे सीएम मान:करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन*

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान 22 मार्च (रविवार को) फाजिल्का जिले जलालाबाद आ रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर जलालाबाद की अनाज मंडी में खास इंतजामात किए जा रहे हैं। जहां सीएम एक रैली को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर सीएम मान द्वारा करोड़ों रुपए के विकास प्रोजेक्ट दिए जाने की संभावना है। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा प्रबंधों का ध्यान रखा जा रहा है ।
जलालाबाद से हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि जलालाबाद में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। नहरी पानी उन गांवों तक पहुंचता कर दिया गया, जहां कभी नहरी पानी पहुंचा ही नहीं था। विधायक कंबोज ने कहा कि इसके अलावा और बड़े प्रोजेक्ट की सौगात अब जलालाबाद को मिलेगी।

1
0 views

Comment