logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज़िला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में गांधी क्लब का दबदबा, 2-0 से जीता खिताब।

बाराबंकी-खेल निदेशालय द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय बालक एवं बालिका हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय पीएसी हॉकी ग्राउंड पर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएसी हॉकी टीम के कोच अमित सिंह द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला गांधी क्लब बाराबंकी और स्टेडियम टीम के बीच खेला गया, जिसमें गांधी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। गांधी क्लब की ओर से समद ने बेहतरीन मैदानी गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन के सचिव मज़हर अज़ीज़ खां ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर हॉकी एसोसिएशन की संयुक्त सचिव चंदा रानी, हॉकी कोच विवेक कुमार, रेलवे के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुजीब अहमद, शाकिब अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मैदान पर जूनियर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए ओलंपियन ललित उपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी छोटे मैदान से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने बाराबंकी की बालिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी संख्या में लड़कियों का हॉकी खेलना अत्यंत सराहनीय है।

1
13 views

Comment