हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष्य में सनातन महासंघ पंजाब का विशेष आयोजन
प्रिंस ठाकुर (मुकेरियां) 17मार्च दिन मंगलवार को मुक़ेरियां क्षेत्र में हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 के शुभ अवसर पर हिंदू सनातन महासंघ पंजाब की ओर से एक विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष के साथ धार्मिक माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया ।