Jablpur : केंद्रीय आयुध भंडार में आज 17 मार्च 2026 को महिला कैरम तथा शतरंज मैच का हुआ भव्य शुभारंभ...
Jablpur : "केंद्रीय आयुध भंडार जबलपुर" 251 वे ऑर्डनेस कोर–डे, के उपलक्ष्य में चल रही खेल कूद प्रतियोगिता में आज कैरम तथा शतरंज मैचो का शुभारंभ मटेरियल मैनेजर श्रीमती सरीना शाह जी एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी संतोष रघुवंशी जी एवं कार्य समिति सचिव अमित सिंह, वा.चेयर मैंन श्याम सिंह संजय दुबे सतीश बर्मन संदीप पटेल ,सरबन कुमार, राजकुमार धनिक और अन्य कर्मचारी नेताओं की उपस्थिति में फीता कटवाकर सिविल वर्कर कैंटीन में किया शुभारंभ, इन मैचों की रेफरी श्री गणेश पिल्ले , कौशलसिंह परिहार, विकास नामदेव , अमित सिंह ठाकुर, तिलकश्वर थे आज के महिला खेल आयोजन में विशेष सहयोग ओएस श्रीदेवी नायर जी एवं एसएमए छाया राव जी का रहा, जिसमें पहला कैरम मैच अनामिका जैन और स्वामिनी दुबे ने खेला जिसमें अनामिका की जीत हुई, दूसरा कैरम मैच प्रिया सिंह और प्रीति त्रिपाठी के मध्य हुआ जिसमें प्रिया सिंह की विनर हुई, तथा शतरंज मैच शुभांगी बोरकर और सिखा पासी के बीच हुआ जिसमें शुभांगी ने जीत हासिल की, खेल में उत्साहवर्धन हेतु अंजना कुमरे , अंजू बाजपेई, रेश्मा रजक, सुमन, स्मिता पी, सरो लीना, कमला यादव एवं अन्य महिला कर्मचारी उपस्थिति रही जिन्होंने हो रहे खेलों की विशेष सराहना की l