गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतिश सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किया पौधारोपण
गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतिश सिंह ने राजधानी दिल्ली में माननीय केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुलाकात की एवं खेल से जुड़े के विषयों पर बात किया तत्पश्चा उनके आवास के सामने अशोका रोड पर साथ में पौधारोपण किया
इस कार्यक्रम के दौरान नीतिश सिंह ने कहा कि “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
माननीय केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। उन्होंने नीतीश के साथ अन्य युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं l
गौरतलब है कि नीतिश सिंह गोरखपुर के एक उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अभी तक विश्व के आठ देशों की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा झंडा फहराया है जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका यह प्रयास समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अमन रावत उपस्थित रहे एवं अन्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।