logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक निर्यात प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत दो दिवसीय निर्यात संवर्धन प्रशिक्षण शुरू हुआ।

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक निर्यात प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत दो दिवसीय निर्यात संवर्धन प्रशिक्षण -2025-26 का आयोजन 17 मार्च से 18 मार्च -2026 को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार, निदेशक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी रहे। श्री डी.वी. भार्गव, उपनिदेशक उद्यान वाराणसी व श्री सुभाष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी के मार्गदर्शन में श्री विशाल प्रधान, कृषि विपणन, डा.डी.पी.सिंह, प्रमुख वैज्ञानिक,IIVR, इजीं.मोहित सिंह ने बंगलौर से AI की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दिया। प्रशिक्षण में जनपद के लगभग 15 एफपीओ के निदेशक व किसानों की संख्या 50 की रही । इसके अलावा बहुत सारे एफपीओ प्रतिनिधि आनलाइन भी सहभागिता कर रहे थे और अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन श्री ज्योति कुमार सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक उद्यान वाराणसी ने किया।
#निर्यात #प्रशिक्षण #संबर्धन #iivr #agriculture #export #GlobalGAP #AI

45
733 views

Comment