logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़ में पत्रकार भवन को लेकर घमासान तेज, दो संगठनों के बीच टकराव—मामला पहुंचा न्यायालय

चित्रसेन घृतलहरे AIMA MEDIA//सारंगढ़। जिले में पत्रकार भवन निर्माण को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया है। एक ओर डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति को 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने के बाद समिति ने कलेक्टर से भवन निर्माण हेतु बड़े भू-खंड की मांग की है। दूसरी ओर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा प्रेस क्लब को 5 लाख रुपये की मंजूरी और कलेक्टर द्वारा 5 डिसमिल भूमि का आवंटन किए जाने पर विवाद और गहरा गया है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यों ने डिप्टी सीएम का धन्यवाद देते हुए स्पष्ट कहा कि 25 लाख की स्वीकृति सम्मान की राशि है, इसलिए उन्हें ऐसी भूमि उपलब्ध कराई जाए, जहाँ एक भव्य पत्रकार भवन का निर्माण संभव हो।
उधर कलेक्टर द्वारा प्रेस क्लब को 5 डिसमिल जमीन आवंटित कर देने से पत्रकारों में असंतोष फैल गया है। समिति के जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने जब इस मुद्दे पर कलेक्टर से चर्चा की तो कलेक्टर का कहना था कि—
“मेरे अधिकार क्षेत्र में सिर्फ 5 डिसमिल भूमि का ही आवंटन संभव है, जो कर दिया गया है।”
इधर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भवन किसी एक संगठन के नाम पर नहीं, बल्कि “पत्रकार सदन” के नाम से बने, ताकि जिले के सभी पत्रकारों को समान रूप से सुविधा मिल सके।
संघ के प्रवक्ता मुकेश साहू का कहना है—
“चाहे 5 लाख हों या 25 लाख, दोनों जनप्रतिनिधियों का सम्मान है, लेकिन भवन सर्वसमावेशी होना चाहिए।”
जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि उनकी समिति लगातार पत्रकारों के हित में कार्य करती है और हर वर्ष उत्कृष्ट पत्रकारों का सम्मान भी करती है। इसलिए 25 लाख की स्वीकृति केवल समिति के लिए नहीं, बल्कि पूरे जिले के पत्रकारों के लिए है।
मामला पहुंचा न्यायालय की दहलीज तक
जमीन आवंटन और धन स्वीकृति के बीच बढ़ते विवाद ने अब मामला न्यायालय तक पहुंचा दिया है। अब फैसला प्रशासन और न्यायालय पर निर्भर करता है कि भवन का स्वरूप कैसा हो और किस संगठन को जमीन मिले।
कलेक्टर के अगले कदम पर टिकी निगाहें
पूरे जिले के पत्रकार इस बात पर नजर लगाए बैठे हैं कि—
क्या 25 लाख की राशि के अनुरूप पर्याप्त भूमि मिलेगी?
क्या “प्रेस क्लब” की जगह “पत्रकार सदन” बनेगा?
आने वाले दिनों में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज का निर्णय ही पत्रकारों के भविष्य की दिशा तय करेगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
नरेश चौहान (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति),
देवराज दीपक (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति),
गोल्डी नायक (जिलाध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार संघ),
दीपक थवाईत (जिलाध्यक्ष, प्रेस क्लब)
एवं तीनों संगठनों के सभी सदस्य उपस्थित रहे

2
69 views

Comment