logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मनोनीत सदस्य के साथ किया रजबन को जोड़ने वाले संकरे पुल का निरीक्षण



मेरठ - मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ सतीश शर्मा के साथ रजवन क्षेत्र में मिस्टर टॉक के सामने स्थित संकरे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन में असुविधा एवं जाम की समस्या का प्रमुख कारण बना हुआ है। बढ़ते यातायात को देखते हुए पुल का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाए जाने की बात कही गई, ताकि आमजन को भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

166
2658 views

Comment