*विधायक के प्रयास से मिली सफलता, लात–चुगरू सड़क निर्माण को वन विभाग की एनओसी*
बरवाडीह :- प्रखंड के लात और चुगरू पंचायत की वर्षों से अधूरी पड़ी मुख्य
*विधायक के प्रयास से मिली सफलता, लात–चुगरू सड़क निर्माण को वन विभाग की एनओसी*
बरवाडीह :- प्रखंड के लात और चुगरू पंचायत की वर्षों से अधूरी पड़ी मुख्य सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। विधायक रामचंद्र सिंह के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वन विभाग द्वारा इस सड़क पर लगी बाधा को हटाते हुए केंद्रीय समिति ने एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया है।एनओसी मिलने के बाद अब सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क के अधूरे रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।इस उपलब्धि पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, अनिल सिंह, मुखिया बलदेव परहिया समेत अन्य स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जल्द ही सड़क निर्माण पूरा कर क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।