logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संत मरियम विद्यालय के विद्यार्थी 18 मार्च को देखेंगे झारखंड विधानसभा की कार्यवाही

मेदिनीनगर- शहर के संत मरियम विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिलने जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत वे झारखंड विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे।

विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से सीधे जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जहां राज्य के महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं, उस स्थान को करीब से देखना छात्रों के लिए प्रेरणादायक अनुभव होगा।

उन्होंने कहा कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं, बहस करते हैं और अंततः कानून बनाए जाते हैं। इससे छात्रों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और समझ विकसित होगी।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया का विशेष सहयोग मिला है, वहीं रविंद्र महतो की सहमति से विद्यार्थियों का विधानसभा भ्रमण संभव हो सका है।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों से संवाद का अवसर भी मिल सकता है, जिससे वे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का बौद्धिक और सामाजिक विकास होता है तथा उन्हें राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिलती है।

0
0 views

Comment