पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन
बहराइच- गेंदघर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रुति बाजपेयी बैंक मैनेजर सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया,नागेंद्र कुमार प्रधानाचार्य जीआईसी बहराइच, जसवंत सिंह प्रधानाचार्य वैद्य भगवानदीन मिश्रा गांधी इंटर कालेज आदि उपस्थित रहे।तथा बच्चों को करियर के संदर्भ में मार्गदर्शन किया गया। सभी सम्मानित ने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। कैरियर गाइंडेस मेला में विद्यार्थियों द्वारा स्टाल लगाए गए। सभी अतिथियों ने स्टाल पर पहुँचकर विद्यार्थियों से जानकारी हासिल की। तथा विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता पाने के टिप्स दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन कैरियर गाइडेंस की नोडल प्रभारी प्रतिमा देवी ने किया।इस अवसर पर प्रवक्ता मीनाक्षी, शालिनी सिंह, शाइस्ता खान,सुरुचि मिश्रा तथा अभिभावक गण एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।