logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाचरोद नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा द्वारा आगामी ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह का किया निरक्षण

*खाचरौद नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा द्वारा आगामी ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह का निरीक्षण*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*

खाचरोद नगर पालिका के पार्षदों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता के साथ किया व आवश्य निर्देश प्रदान किये।
उक्त जानकारी देते हुए भरावा ने बताया कि आगामी 21 मार्च को नगर में ईद का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जावेगा। मुस्लिम समाजजन ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर अता करेंगे उसके पश्चात सभी एक दूसरे गले मिलकर ईद की मुबारकबाद एक दूसरे को देंगे। पर्व की भव्यता को देखते हुए ईदगाह पर साफ सफाई, पेयजल, टेंट आदि व्यवस्था करने के निर्देश नपा अधिकारियों को प्रदान किये व ईद के पूर्व ईदगाह परिसर को टैंकर से धुलवाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षदगण दशरथ वाकतारिया, राकेश राठौर, प्रकाश डाबी, जय जायसवाल, राजेन्द्र धाकड़, नपा उपयंत्री बी एल पाटीदार, स्वास्थ्य प्रभारी शिवसिंह रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

15
1632 views

Comment