logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट तैनात व कंट्रोल रूम स्थापित

कुशीनगर। जनपद में आगामी धार्मिक पर्वों—जमात-उल-विदा (20 मार्च), चैत्र नवरात्रि/रामनवमी (19 मार्च से) एवं ईद-उल-फितर (21 मार्च 2026)—को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व में भी अधिकारियों को नामित किया गया है।
सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वर्तमान में लागू धारा 163 का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
त्योहारों के दौरान निगरानी एवं समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 05564-240590 है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी नीरज कुमार गौड़ (सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता) तथा आलोक कुमार प्रियदर्शी (जिला पंचायत राज अधिकारी) को सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा ।

0
35 views

Comment