logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, शीतला पारा में 6.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण


छुरिया:-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दतरेगा के शीतला पारा में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह उत्साह, उमंग और जनभागीदारी के बीच संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य से ग्रामवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुदृढ़ मंच उपलब्ध हुआ है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की।विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू, भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष श्री कुमार साय साहू, छुरिया भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री नैनसिंह पटेल, ग्राम शिकारी माहका की सरपंच श्रीमती शंकुन बडोले तथा ग्राम दतरेगा के सरपंच श्री बिसरू राम कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत भी किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर किए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री संजय सिन्हा ने कहा कि यह सामुदायिक भवन गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन ग्राम दंतरेगा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस अवसर पर श्री उदय राम कंवर, श्री राम गुलाब विश्वकर्मा, श्री ताजु राम कंवर, श्री नरोत्तम साहू, श्री रेवाराम साहू, श्री ताराचंद कारीहेरपाल, श्री मुकेश निषाद, श्री जिराखन साहू सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और प्रसन्नता जाहिर की।

0
8 views

Comment