logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झरिया में निःशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन, 48 लोगों की जांच

धनबाद/झरिया | 17 मार्च 2026-:मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा समाज सेवा के तहत श्री श्याम मंदिर, झरिया में निःशुल्क कान जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Shri Shyam Prabhu Trust और Insono Hearing Solutions Pvt Ltd के सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर में कुल 48 लोगों के कानों की जांच की गई, जिनमें से 26 लोगों के कानों की सफाई भी की गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को सुनने से संबंधित समस्याओं, उनके कारणों और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशंस की विशेषज्ञ टीम, जिसमें कुंदन कुमार, अंकित सिंह, दीपु कुमार, प्रिया कुमारी और बेबी गोस्वामी शामिल थे, ने लोगों को कानों की देखभाल और सुनने की समस्याओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष Manish Sharma, संयोजक यश अग्रवाल और चैतन्य अग्रवाल भी मौजूद रहे और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

9
429 views

Comment