झरिया में “From Shadows to Sunrise” पुस्तक का लोकार्पण, युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास
धनबाद/झरिया:-मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा हेटलीबांध स्थित शाखा कार्यालय में शाखा अध्यक्ष Manish Sharma की प्रेरणादायक पुस्तक From Shadows to Sunrise का भव्य लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर शाखा के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मनीष शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
बताया गया कि यह पुस्तक खासतौर पर 18 से 25 वर्ष के युवाओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है, जिसमें जीवन के संघर्ष, आत्मविश्वास, आत्म-खोज और आगे बढ़ने की प्रेरणा को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत साबित हो सकती है।
अपने संबोधन में डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा और आत्मविश्वास देना है, ताकि वे जीवन की कठिनाइयों से निकलकर नई शुरुआत कर सकें। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक अमेज़न पर उपलब्ध है, वहीं मंच के माध्यम से इसे कम कीमत पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि झरिया शाखा आगे भी ऐसे रचनात्मक और समाजोपयोगी कार्यों के जरिए युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।