logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खलिहान की भूमि में अवैध निर्माण पर हुई जेसीबी की कार्यवाही, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण



बढ़नी /सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में ग्राम समाज की खलिहान भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को सोमवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटवा दिया। यह कार्रवाई धारा 67 के अंतर्गत वाद के निस्तारण के बाद की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा से सटे बसंतपुर गांव की खलिहान भूमि पर गांव निवासी शमीमा खातून पत्नी नुरुद्दीन पिछले करीब चार वर्षों से धीरे-धीरे कब्जा कर रही थी। इस दौरान उसने जमीन पर नींव डालकर निर्माण भी शुरू कर दिया था। मामले को लेकर गांव की गीता देवी ने वाद दाखिल किया था। वाद के निस्तारण के बाद बेदखली की कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भूमि की पैमाइश कराई।
पैमाइश में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा और तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से निर्माण को हटवा दिया गया। तहसील प्रशासन के अनुसार कब्जाधारी को कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन और पुलिस बल द्वारा भीड़ को नियंत्रित किया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध व अनाधिकृत अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब आलम अंसारी, कानूनगो राम कैलाश नागर, लेखपाल बासुदेव तिवारी, शिवशंकर, अरविन्द कुमार, अविनाश पाठक सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

6
115 views

Comment