logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांड्रा हनुमान मंदिर गली में जर्जर बिजली खंभे और तार से बड़ा हादसा होने का खतरा, विभाग बेखबर

कांड्रा स्थित हनुमान मंदिर गली में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। क्षेत्र में लगे बिजली के खंभे और तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जर्जर तार झूलते हुए दिखाई देते हैं, वहीं खंभों की स्थिति भी बेहद कमजोर हो चुकी है। खासकर बरसात और तेज हवा के दौरान यह खतरा और बढ़ जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट, आग लगने या करंट फैलने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

गली में बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में किसी भी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पुराने खंभों और तारों को बदलकर नई व्यवस्था की जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।

यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी।

1
57 views

Comment