logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में फिर एक बार प्रशासन द्वारा तोड़ा गया धार्मिक स्थल। सैक्टर 21 महेशपुर में 70 साल पुरानी गोगा जाहर वीर महाराज जी की मेड़ी को तोड़ा गया।

पंचकूला के सेक्टर 21, महेशपुर में स्थित प्राचीन गोगा जाहर वीर जी महाराज की पवित्र मेड़ी को तोड़ने की प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में भारी रोष फैल गया। स्थानीय लोगों और सनातन संगठनों ने इसे आस्था पर सीधा आघात बताया। जैसे ही इस घटना की जानकारी सनातन टास्क फोर्स (STF) को मिली, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गर्वेश राणा जी तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन के इस कदम के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज कराया। उनके दृढ़ नेतृत्व और अथक प्रयासों के चलते न केवल कार्रवाई को रुकवाया गया, बल्कि मुख्य दरबार को भी सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना साफ दर्शाती है कि खुद को हिंदूवादी कहने वाली सरकार में भी ऐसे कृत्य हो रहे हैं, जो यह संकेत देते हैं कि कुछ लोग केवल सत्ता के भूखे हैं और उन्हें धर्म से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है। ये धर्म को केवल सत्ता के लिए इस्तेमाल कर रहे है। सनातन समाज यह स्पष्ट करता है कि आस्था के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

3
408 views

Comment