logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण मामला किसान नेता कैलाश लोधी ने अल्प से उचित मुआवजा दिलाने का उठाया बीणा किसानों को हक दिलाना मेरी प्राथमिकता

एटा। एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार में जा रही किसानों की भूमि का उचित मुआवजा दिलाने हेतु ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी कैलाश लोधी किसान द्वारा जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आंदोलन शुरू कर दिया हैl किसान नेता कैलाश लोधी का कहना है कि भूमि अधिग्रहण किए जाने वाले किसानो को बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा है सरकार से उचित मुआवजा दिलाने हेतु सभी किसानों के समर्थन में आज से आंदोलन शुरू कर दिया गया है उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन धरना प्रदर्शन के रूप में जारी रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल एवं अनशन जैसे कदम भी उठाने पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। और किसानों को उचित मुआवजा दिला कर ही रहेंगे धरना स्थल पर कई गांव के किसानों के साथ ऑल इंडिया किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

-विनोद कुमार-

11
621 views

Comment