logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून में कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कड़ा रुख अपनाया है। मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर एक पूर्व थानाध्यक्ष को निलंब

उत्तराखंड देहरादून:
मुकदमा दर्ज में लापरवाही पर SSP का एक्शन, पूर्व थानाध्यक्ष निलंबित
👉देहरादून में कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कड़ा रुख अपनाया है। मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर एक पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है, वहीं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं पर संबंधित विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
👉एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। निरोधात्मक कार्रवाई में शिथिलता पाए जाने पर भी सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।
👉ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी ने कहा कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई होगी।
👉नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसे मामलों में पुलिस की मिलीभगत पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग में ढिलाई बरतने पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
👉इसके अलावा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। “ऑपरेशन क्रैकडाउन” और “ऑपरेशन स्माइल” के तहत बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
👉महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए✍️

140
7479 views

Comment