logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानगो नगर निगम में नई सरकार का गठन: मेयर सुधा गुप्ता सहित सभी वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में नई सरकार के गठन के साथ ही विकास की नई उम्मीदें जाग उठी हैं। नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं। उनके साथ ही नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मेयर सुधा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मानगो के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराया जाएगा और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

वहीं, शपथ लेने वाले पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों के विकास और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई टीम शहर की समस्याओं को दूर कर मानगो को एक स्वच्छ और विकसित नगर बनाएगी।

0
0 views

Comment