logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील परिसर में खेलों की धूम, लेखपालों ने दिखाई प्रतिभा

धौरहरा: खीरी। तहसील लेखपाल संघ के तत्वाधान में तहसील परिसर में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें लेखपालों व कर्मचारियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी धौरहरा एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार धौरहरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
लेखपाल संघ अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लेखपालों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना और कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार करना है।
प्रतियोगिता के दौरान पूरे तहसील परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार बन गया।

2
815 views

Comment