logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेखा शर्मा को एक्सीलेंट कवित्री गोल्डन अवार्ड

बूंदी

विश्व हिंदी रचनाकार मंच के तत्वावधान में जयपुर स्थित भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम के सुरुचि केंद्र सभागार में एक भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से आईं विदुषी रचनाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में “राजस्थान की प्रतिभाशाली कवियित्रियाँ” पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि साहित्यकार राघवेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष पुष्पा माथुर तथा विशिष्ट अतिथि रेखा शर्मा, रजनी मिश्रा, पूनम भू एवं सुशीला शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। आयोजन में बूंदी की रचनाकार रेखा शर्मा को उनके उत्कृष्ट काव्य सृजन तथा पुस्तक में संपादन सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण योगदान के लिए “एक्सीलेंट कवित्री गोल्डन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

197 views

Comment
  • Sarvesh Tiwari

    बहुत बहुत बधाई