logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलासी प्रखंड के समीप स्थित सोहागपुर गाँव में तेज हवा और मौसम की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है

📍 पलासी (अररिया) से बड़ी खबर

पलासी प्रखंड के समीप स्थित सोहागपुर गाँव में तेज हवा और मौसम की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। स्थानीय किसान शम्स तबरेज़ की मकई (मक्का) की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हरी-भरी फसल पूरी तरह से बिछ गई है, जिससे किसान गहरी चिंता में हैं। शम्स तबरेज़ ने बताया कि इस फसल से उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई तेज हवा ने सब कुछ तबाह कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदा से इलाके के कई किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजा और सहायता की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति संभल सके।

👉 सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इन किसानों की मदद करेगा?

6
768 views

Comment